{"_id":"5fa2d6508ebc3e9ba32662bd","slug":"karvachauth-rampur-hp-news-sml350492550","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमाकाली मंदिर में पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमाकाली मंदिर में पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ
विज्ञापन
अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए मां भीमाकाली मंदिर पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। करवाचौथ के अवसर पर भीमाकाली मंदिर सराहन में सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सराहन मंदिर में महिलाएं शृंगार कर माता से पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुबह से शाम तक मंदिर आती रहीं।
बताया जा रहा है कि करीब सात सौ श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर में पंजीकृत श्रद्धालुओं में 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। नवरात्रों के बाद पहली बार मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सब से ज्यादा है। मंदिर में महिलाओं को पंजीकरण के बाद बारी-बारी से दर्शन करवाए गए। मंदिर में सभी को मास्क पहना कर अंदर जाने की अनुमति दी गई। कोरोना नियमों के पालन के लिए मंदिर में होमगार्ड और न्यास के कर्मचारियों को तैनात किया गया। श्रद्धालुओं को मंदिर की दीवारों, खिड़की और दरवाजों को छुए बिना माता के दर्शन से पहले मार्गदर्शन भी किया गया।
उनू महादेव ज्यूरी में मंदिर बंद होने के बावजूद सैकड़ों महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। वे एक-दूसरे की लंबी उम्र की दुआ मांगने पहुंचे।
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर सराहन के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने बताया कि करवाचौथ के व्रत के कारण महिलाएं बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया।