फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kargil vijay divas celebreted in nither

शहीद डोलाराम की पत्नी बोलीं, बेटों को भी सेना में भेजूंगी

Mon, 26 Jul 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
kargil vijay divas celebreted in nither
नित्थर उपतहसील के शकरोली में शहीदी दिवस के दौरान विधायक किशोरी लाल सागर सहित अन्य लोग पुष्प अर्प - फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील शकरोली के जांबाज शहीद डोलाराम का कारगिल विजय पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहीद डोलाराम की पत्नी प्रेमा देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने दोनों बेटों को भी सेना में भेजकर देश की रक्षा करते हुए देखना चाहती हैं। अश्वनी कटोच और अंकुश कटोच का भी यही सपना है कि वे अपने पिता की तरह सेना में जाकर देश की सेवा करें। उन्होंने शहीद डोलाराम के बारे में बताते हुए कहा कि देशप्रेम उनकी नस-नस में भरा था और देश पर कुर्बान होकर देश का कर्ज वह चुका गए हैं। वे हमेशा हमारी यादों में जिंदा हैं और रहेंगे।
कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानियों के मंसूबों को पस्त करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन विजय में शहीद डोला राम की अहम भूमिका रही है। उन्होंने वर्ष 1999 में चलाए गए ऑपरेशन में अपने दो साथियों के साथ सियाचिन ग्लेशियर के टॉप पर बंकर में छिपे 17 आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन

देश की रक्षा में डोलाराम ने अपने प्राणों की आहुति दे डाली लेकिन भारत मां का सिर झुकने नहीं दिया। उनकी इस शहादत पर उनके परिवार, आनी क्षेत्र, प्रदेश और पूरे देश को हमेशा नाज रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में आनी विधायक किशोरी लाल सागर, बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दिलीप ठाकुर, प्रधान नित्थर पंचायत जगदीश ठाकुर, भाजपा ग्राम केंद्र नित्थर अध्यक्ष मदन गोस्वामी, प्रदीप रंगून और कौशल्या देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed