फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Karchham-Chhitkul 40 kilometer road will be under BROKarchham-Chhitkul 40 kilometer road will be under BRO

Rampur Bushahar News: कड़छम-छितकुल 40 किलोमीटर सड़क बीआरओ के होगी अधीन

Mon, 19 Feb 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सेना, पर्यटकों, किसान-बागवानों साथ आम जनता को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


सड़क होगी चौड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जल्द ही सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण किन्नौर की कड़छम-छितकुल सड़क सीमा सड़क संगठन के अधीन होगी। ऐसे में जिले के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। सेना, पर्यटकों और किसान-बागवानों को बेहतर सड़क का लाभ मिलेगा।

करीब 40 किलोमीटर सड़क सीमा सड़क संगठन के अधीन होने से इसका कायाकल्प होगा। सड़क जहां-जहां तंग है, वहां उसे चौड़ा किया जाएगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

चांसू पंचायत प्रधान बीरबल लोक्ट्स, प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान थेमगारंग मनोहर देवी नेगी, प्रधान शौंग राम प्यारी नेगी, उप प्रधान कामरू विजेंद्र नेगी, उप प्रधान रक्षम खजान सिंह नेगी और भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्पा अधिवक्ता परविंदर सिंह नेगी ने कड़छम-छितकुल सड़क को बीआरओ के अधीन लाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे सीमावर्ती इलाकों के सेना और आईटीबीपी के जवानों को लाभ होगा। वहीं जिले के हजारों किसान-बागवानों को भी बेहतर सड़क का लाभ मिलेगा। किसान-बागवानों को नकदी फसल, सेब, मटर, आलू सहित अन्य फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ प्रमोद उप्रेती ने कहा कि सरकार से इस संबंध में आदेश हुए हैं। ईएनसी से लिखित आदेश अभी नहीं आया है। लगभग औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। आदेश मिलते ही सड़क बीआरओ के अधीन कर दी जाएगाी। उन्होंने कहा कि बीआरओ ने इस संबंध में सर्व भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed