फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kandugad-Kanda road is in bad shape, villagers protest, Public Works Department

Rampur Bushahar News: सड़क के उद्घाटन के बाद एक ही दिन चली बस, सुध लेना भूला विभाग

Wed, 20 Nov 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kandugad-Kanda road is in bad shape, villagers protest, Public Works Department
कंडुगाड़ कंडा सडक़ की दयनीय हालत को सुधारने को लेकर आनी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। संवाद - फोटो : credit
कंडुगाड़–कंडा सड़क की दयनीय हालत को सुधारने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के दुर्गम क्षेत्र कंडा के लिए लोक निर्माण विभाग ने कंडुगाड़–कंडा सड़क का निर्माण किया था, जिसका उद्घाटन अप्रैल 2022 में किया गया था। लेकिन इस सड़क पर महज एक दिन ही ग्रामीणों को एचआरटीसी की बस की सूरत देखने को मिली। उसके बाद न तो इस सड़क पर कभी कोई बस चल पाई और न ही विभाग ने इस सड़क की सुध ली। इससे ग्रामीण लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली से बेहद नाराज हैं। ग्रामीणों के अलावा कुल्लू जाने वाले चालक कंडुगाड़ से खनाग तक इस सड़क को शॉट वे बतौर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सड़क में जगह-जगह डंगे गिरने और सड़क की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही ग्रामीणों ने सड़क को ठीक करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बावजूद विभाग नहीं जागा तो ग्रामीणों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को हिमाचल किसान सभा आनी के बैनर तले कंडुगाड़ से कंडा सड़क को लेकर खनाग पंचायत के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग आनी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरने में शरीक ग्रामीणों ने आनी के विश्राम गृह से बाजार होते हुए लोनिवि कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली और लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

दो साल से नहीं लगाए डंगे
ग्रामीणों का कहना है कि कंडुगाड़ से कंडा सड़क का उद्घाटन अप्रैल, 2022 में हुआ था। इस सड़क के हालात दयनीय है। सड़क से अधिकतर लोग कुल्लू आवाजाही के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। विभाग सड़क पर गिरे डंगों को पिछले दो सालों से नहीं लगा पाया है, जो प्रदेश सरकार और विभाग की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाती है। इसका खमियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की नालियों को भी ठीक नहीं किया गया है। सड़क में गड्ढे इतने ज्यादा हैं कि विभाग की ओर से उनको भरने का प्रयास भी नहीं किया गया। इस मौके पर हिमाचल किसान सभा आनी के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सचिव गीता राम, दलीप ठाकुर, मिलाप, पदम, हरविंदर, मुकेश, टिकम,ओमी चंद और राम सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

कंडुगाड़ कंडा सडक़ की दयनीय हालत को सुधारने को लेकर आनी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। संवाद

कंडुगाड़ कंडा सडक़ की दयनीय हालत को सुधारने को लेकर आनी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed