फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kalpana Rajta becomes President of Central Students Union

Rampur Bushahar News: कल्पना राज्टा बनीं केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष

Fri, 17 Nov 2023 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
डीएवी काॅलेज कोटखाई में केंद्रीय छात्र संघ के मनोनीत पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में केंद्रीय छात्र संघ का गठन किया गया। शुक्रवार को संघ के मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में तहसीलदार कोटखाई अरुण शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदेमातरम से किया गया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने स्वागत भाषण दिया। केंद्रीय छात्र संघ में कल्पना राज्टा को अध्यक्ष, रीचिका को उपाध्यक्ष, मालविका को महासचिव, अंजलि को सहसचिव बनाया गया है। संघ की कार्यकारिणी में बतौर कक्षा प्रतिनिधियों और क्लब, सोसायटी में मनोनीत सदस्यों में परीक्षित चौहान, तनु राज्टा, ईशा काल्टा, प्रियांशु डोगरा, राहुल, स्नेहा राज्टा, औजस, कृष्णा को शपथ दिलवाई गई। मुख्यातिथि ने बैच पहनाकर सभी सदस्यों को सम्मानित किया और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। छात्र-छात्राओ को आगे बढ़ने की प्रेरणा, नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने पहाड़ी नाटी डाली। समारोह के अंत में डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ द्वारा सबका धन्यवाद किया गया। सहायक आचार्य चीना द्वारा मंच का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed