{"_id":"6a01b9255f2241901f0ae7e4","slug":"kalmog-village-has-been-without-electricity-for-three-days-after-a-transformer-burned-out-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159998-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ट्रांसफार्मर जलने से कलमोग गांव में तीन दिन से नहीं बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ट्रांसफार्मर जलने से कलमोग गांव में तीन दिन से नहीं बिजली
विज्ञापन
बत्ती गुल होने से सैकड़ों ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की करांगला पंचायत के कलमोग गांव में तीन दिन से बिजली नहीं है। ग्रामीण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण यह समस्या आई है। वहीं, विद्युत बोर्ड के पास ट्रांसफार्मर नहीं है। कलमोग गांव के ग्रामीण काकू राम, राहुल कुमार, मनोज कुमार, बबलू कुमार, हैप्पी चौहान, सुभाष ठाकुर, भजन लाल, प्रीतम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, इंद्र ठाकुर, राजेंद्र चौहान, मीणा राम, हरदयाल और देबू राम ने कहा कि तीन दिन से बोर्ड विद्युत आपूर्ति मुहैया नहीं करवा पा रहा है। ग्रामीणों में बोर्ड की कार्यशैली को लेकर रोष है। उन्होंने विद्युत बोर्ड से जल्द ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके। उधर, विद्युत बोर्ड नीरथ के कनिष्ठ अभियंता सुनील चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर को सुंदरनगर से गाड़ी में लाया जा रहा है। जैसे ही ट्रांसफार्मर पहुंचेगा, तुरंत स्थापित कर बिजली बहाल की जाएगी।