फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kalbog school building in fire

का कलबोग स्कूल में लगी आग, 14 कमरे जले

Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
kalbog school building in fire
आगजनी की भेंट चढ़ा वर्ष 1965 मे बना कलबोग वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का भवन - फोटो : RAMPUR-HP
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई की उपतहसील कलबोग का वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का भवन सोमवार देर रात जलकर राख हो गया। वर्ष 1965 में बना स्कूल भवन एक ऐतिहासिक धरोहर था। इस अग्निकांड में करीब चार करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शाटसर्किब् बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा 15 अगस्त की रात करीब 10:00 बजे हुआ। इस अग्निकांड में स्कूल के 12 कमरे और दो बड़े हाल जल गए। इसके साथ ही स्कूल का सारा रिकॉर्ड और कंप्यूटरों समेत अन्य फर्नीचर भी जलकर राख हो गया है। स्कूल की धरातल मंजिल में प्रशासनिक ब्लॉक और इसके साथ स्टोर रूम भी था। भवन लकड़ी और पत्थरों का बना था, जिस पर बेहतरीन नक्काशी की गई थी।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन केंद्र को दी। इके बाद दमकल टीमें मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सबकुछ राख हो चुका था। एसडीएम कोर्टखाई चेतना खडवाल ने बताया कि स्कूल भवन एक ऐतिहासिक धरोहर था। स्कूल में करीब 95 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। प्रशसन ने भवन जलने के बाद विद्यार्थियों को वैकल्पिक तौर पर विज्ञान ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद श्याम ने बताया कि भवन लकड़ी और पत्थरों की से बनाया गया था। अब ऐसे भवन का निर्माण कर पाना मुश्किल ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल भवन के लिए विशेष बजट का प्रावधान करे सरकार : रोहित ठाकुर
रोहडू़। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलबोग का भवन आग की भेंट चढ़ने पर जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने गहरा दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि कलबोग का भवन कोटखाई तहसील की धरोहर थी। कई दशकों तक पूरे क्षेत्र के छात्रों ने यहां शिक्षा ग्रहण की थी। यह विद्यालय हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने उच्च विद्यालयों में शामिल था। भवन का उद्घाटन प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने वर्ष 1972 में किया था। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्कूल के अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए विशेष बजट जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed