{"_id":"684572d7efbdd161ad06e2a8","slug":"kalash-yatra-reached-kashapat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-136767-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काशापाट पहुंची कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काशापाट पहुंची कलश यात्रा
विज्ञापन
काशापाट में कलश यात्रा के दौरान महिलाएं। संवाद
आठ जुलाई को सराहन में स्थापित होगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा
विस क्षेत्र की हर पंचायत से की जा रही मिट्टी एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सराहन में आठ जुलाई को पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए कलश यात्रा रविवार को रामपुर की सबसे दुर्गम पंचायत काशापाट पहुंची। यहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बुशहर खेल, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण एसोसिएशन रामपुर की ओर से जयपुर में प्रतिमा का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत से मिट्टी एकत्रित की जा रही है। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से विशेष कलश यात्रा निकाली जा रही है।एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि कलश यात्रा के सातवें चरण को रामपुर विधानसभा की दुर्गम काशापाट पंचायत में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। इस दुर्गम क्षेत्र के विकास में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का बहुमूल्य योगदान रहा है। इसी का नतीजा है कि उनके लिए लोगों की आस्था और प्रेम आज भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जहां-जहां कलश यात्रा पहुंची, लोगों ने स्वागत किया और काफी सहयोग मिला। कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धाभाव से कलश में मिट्टी भरी और दिवंगत वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर काशापाट पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू, सरोजनी ठाकुर, राकेश साहनी और मनीष चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।