{"_id":"65cf4f83070e1c6f080a3dcf","slug":"kagmars-took-out-a-protest-rally-against-the-central-government-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112252-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में कागमारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में कागमारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली
विज्ञापन
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। विभिन्न मजदूर यूनियनों के देशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को कामगारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। इंटक से जुड़ी लोक निर्माण, जलशक्ति विभाग मजदूर यूनियन की अगुवाई में विभिन्न वामपंथी संगठनों ने ठियोग नगर में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
यूनियन के राज्य महासचिव देवकीनंद चौहान की अगुवाई में फागू, मतियाना, माहौरी और सैंज आदि मजदूर इकाइयों के सदस्यों ने रैली में भाग लिया। रैली में माकपा की ठियोग इकाई के पदाधिकारी संदीप वर्मा, बालकिशन बाली ने अपने संबोधन में मजदूरों की विभिन्न मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की। ठियोग मजदूर संगठन की ओर से ज्ञापन भी एसडीएम के जरिये सरकार को भेजा गया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने सहित कई अन्य मांगें रखी गई हैं।