{"_id":"6b0ac9b1a4b5a3709002167a","slug":"jury-school-celebrates-its-annual-function-with-great-pomp-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-176042-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दीपिका नेगी बनीं सर्वश्रेष्ठ छात्रा, शतुद्री सदन ने जीता सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दीपिका नेगी बनीं सर्वश्रेष्ठ छात्रा, शतुद्री सदन ने जीता सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब
विज्ञापन
ज्यूरी स्कूल में आयोजित सालाना समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
. नैना नेगी और रिहान बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
. ज्यूरी स्कूल के धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल ज्यूरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में दीपिका नेगी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। नैना नेगी और रिहान को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार मिला। आशीष और मोहम्मद जुल्फाम को सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब स्वयंसेवक, छठी कक्षा को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ कक्ष का पुरस्कार प्रदान किया गया। शतुद्री सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन और अश्कनी, शतुद्री सदन को सर्वश्रेष्ठ प्रातःकालीन सभा का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। खेलकूद में मनन को सर्वश्रेष्ठ बाल खिलाड़ी और जीविका को सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किन्नौरी, पहाड़ी, डांडिया, कश्मीरी और नेपाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंग्रेजी भाषा, नाट्य क्लब की ओर से प्रस्तुत नाटिका द लास्ट नोटिफिकेशन के माध्यम से मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन सिकंदर बंसल और संजीव चौहान ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।