फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   JSW Project Complex Kupa, Sangla, Kinnaur, case of assault

Rampur Bushahar News: कूपा परियोजना में कार्यरत दो युवकों से सुरक्षा कर्मी ने की मारपीट

Tue, 25 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना सांगला में आरोपी के मामला किया दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। जेएसडब्ल्यू परियोजना परिसर कूपा में दो स्थानीय युवकों के साथ कंपनी के सुरक्षा कर्मी ने मारपीट कर दी। पुलिस थाना सांगला में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जगमोहन नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून की रात को हरिकृष्ण नेगी और जगमोहन नेगी परियोजना परिसर स्थित अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इस दौरान परियोजना में तैनात सुरक्षा कर्मचारी उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा और शोर न करने को लेकर दोनों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने दोनों की कमरे के भीतर ही पिटाई शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मी ने दोनों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें दोनों के सिर, कान और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद पीड़ित जगमोहन नेगी की शिकायत पर पुलिस थाना सांगला में मामला दर्ज हुआ। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने दोनों का उपचार छोल्तू अस्पताल, उसके बाद रामपुर अस्पताल में करवाया। यहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। कंपनी प्रबंधन ने इस मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की और अपने स्तर पर ही मामला निपटाने की कोशिश की। इसके बाद कामरू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को देवता बद्रीनाथ कामरू मंदिर कमेटी अध्यक्ष धनवीर सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी और दीपक नेगी की अगुआई में 40 लोगों का दल जेएसडब्ल्यू कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों से मिला। ग्रामीणों ने घायल हुए दोनों लोगों को बेहतर उपचार देने और भविष्य में इस तरह की कोई घटना पेश न आए की मांग की। कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों पर हामी भरी।


डीएसपी भावानगर राजकुमार ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस थाना सांगला में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। जेएसडब्यू कंपनी परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने बताया कि हमारे कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी के बीच बहसबाजी शुरू होने के बाद सुरक्षा कर्मी ने इन दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। कंपनी प्रंबधन ने इस मामले को लेकर सुरक्षा कर्मी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed