{"_id":"5f9058e78ebc3e9bff7e1568","slug":"jewelry-holding-25-lakh-without-bill-rampur-hp-news-sml349117366","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल 25 लाख के आभूषण पकड़े, डेढ़ लाख का जुर्माना ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल 25 लाख के आभूषण पकड़े, डेढ़ लाख का जुर्माना ठोका
विज्ञापन
किन्नौर में आबकारी विभाग ने बिना बिल के सोने के आभूषण पकड़े।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में आबकारी और कराधान विभाग ने बिना बिल का सोना, चांदी और अन्य सामान पकड़ा। विभाग ने दोषियों से जुर्माना वसूला साथ ही 50 हजार से अधिक का सामान खरीदने वाले व्यापारियों को ई-बिल भरने की हिदायत दी है। विभाग ने बिल जारी न करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सहायक आयुक्त आबकारी और कराधान सुरेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में दल ने किन्नौर जिले के कई स्थानों पर छापे मारे। विभाग ने नाके के दौरान पंजाब से आए एक व्यक्ति से लगभग आधा किलो सोना और करीब 4 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए। आरोपी बिना बिल के आभूषण जिले में ला रहा था। उन्होंने कहा कि बिना बिल लाए सोने और चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग 25 लाख आंकी गई है। विभाग ने आरोपी से डेढ़ लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
एक अन्य व्यक्ति से मोबाइल के सहायक उपकरण भी बिना बिल के पकड़े गए। इस व्यक्ति से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त 12 एंट्री बिल भी वैरीफाई किए गए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी और कराधान सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 50 हजार रुपये या इससे अधिक मूल्य के सामान के लिए कारोबारी को ई-बिल भरना जरूरी है। उन्होंने कारोबारियों से उपभोक्ताओं को सामान खरीदने पर रसीद अवश्य देने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे कारोबारी जो सामान खरीदने पर बिल नहीं दे रहे हैं, विभाग उन पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इस दौरान सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी पालू राम विमल, देव कुमार शर्मा और मोहन गोपाल भी दल में शामिल रहे।