{"_id":"6875127b979bc0774f054745","slug":"jewellers-shop-in-saraswati-nagar-was-robbed-of-lakhs-of-rupees-cctv-cameras-and-dvrs-were-also-taken-away-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-139262-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर में ज्वेलर की दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर में ज्वेलर की दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए साथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल में रविवार रात को चोरों ने एक ज्वेलर की दुकान से लाखों रुपये के चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात सरस्वती नगर बाजार में चोरों ने शंभू ज्वेलर की दुकान में सेंधमारी की। चोरों ने रात के समय गैंती और लोहे की राड़ से पहले शटर तोड़ा। इसके बाद दुकान के लाॅकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर लाॅकर को नहीं तोड़ सके। लाॅकर के अंदर सोने के गहने और नकद़ी पड़ी थी। चोर बाहर रखे करीब छह-सात लाख रुपये के कीमत के चांदी के गहने ले गए। रात के समय जब पड़ोसियों को शोर सुना, तो वे बाहर निकले। लोगों को कुछ पता चल पाता। इससे पहले चोर भाग गए। इसके बाद लोगों को चोरी की घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि चोर दुकान में लगे कैमरे व डीवीआर भी अपने साथ ही ले गए। इससे अब चोरों का सुराग तलाशने में परेशानी हो रही है। थाना प्रभारी जुब्बल चेतन चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ चांदी के गहने चोरी होने की दुकानदार ने शिकायत की है। आरोपियों को तलाशने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।-- - संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल में रविवार रात को चोरों ने एक ज्वेलर की दुकान से लाखों रुपये के चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात सरस्वती नगर बाजार में चोरों ने शंभू ज्वेलर की दुकान में सेंधमारी की। चोरों ने रात के समय गैंती और लोहे की राड़ से पहले शटर तोड़ा। इसके बाद दुकान के लाॅकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर लाॅकर को नहीं तोड़ सके। लाॅकर के अंदर सोने के गहने और नकद़ी पड़ी थी। चोर बाहर रखे करीब छह-सात लाख रुपये के कीमत के चांदी के गहने ले गए। रात के समय जब पड़ोसियों को शोर सुना, तो वे बाहर निकले। लोगों को कुछ पता चल पाता। इससे पहले चोर भाग गए। इसके बाद लोगों को चोरी की घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि चोर दुकान में लगे कैमरे व डीवीआर भी अपने साथ ही ले गए। इससे अब चोरों का सुराग तलाशने में परेशानी हो रही है। थाना प्रभारी जुब्बल चेतन चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ चांदी के गहने चोरी होने की दुकानदार ने शिकायत की है। आरोपियों को तलाशने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।