फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Janwadi Mahila Samiti celebrated International Women's Day in Theog

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पूजा

Sat, 07 Mar 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Janwadi Mahila Samiti celebrated International Women's Day in Theog
ठियोग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत : समि
ठियोग में जनवादी महिला समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन

. स्वास्थ्य सुविधाओं और महिला हितों के मुद्दे उठाए
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ठियोग में जनवादी महिला समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। समिति की जिला अध्यक्ष पूजा कंवर ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ठियोग सिविल अस्पताल में अभी भी कई जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड सुविधा और स्टाफ की कमी के कारण क्षेत्र की महिलाओं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समिति ने सरकार से आग्रह किया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा जल्द शुरू की जाए और खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा समिति ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में महिलाओं को किराये में छूट देने के लिए बनाए जा रहे कार्डों के लिए मांगे जा रहे शुल्क को भी माफ करने की मांग की। जिला अध्यक्ष पूजा कंवर ने कहा कि महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में यदि कार्ड बनवाने के लिए पैसे लिए जाएंगे तो इसका उद्देश्य प्रभावित होगा। इसलिए सरकार को इस शुल्क को समाप्त कर महिलाओं को पूरी तरह राहत देनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समिति की सदस्यों ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया। सरकार से महिला हितों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article