{"_id":"619a80060a87cc57ad4c265c","slug":"janmanch-held-in-rohru-seema-college-rampur-hp-news-sml3909677167","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम न करने वाले ठेकेदारों के टेंडररद्द करे विभाग : वीरेंद्र कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम न करने वाले ठेकेदारों के टेंडररद्द करे विभाग : वीरेंद्र कंवर
विज्ञापन
जन मंच में गृहिणी सुविधा योजना के तहत नि:शुल्क गैस वितरण के दौरान गृहणियां
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। राजकीय महाविद्यालय सीमा में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 111 शिकायतों में करीब 60 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। उन्होंने कार्यक्रम में आदेश दिए किए जनमंच कार्यक्रम के दौरान शेष शिकायतों का निवारण अधिकारी 15 दिन में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी को समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं विभाग उनके टेंडर निरस्त करें, ताकि लोगों परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास जनमंच के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की समस्या का निवारण सुनिश्चित करना है।
केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी सजगता से काम करें। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार भी ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय उत्पादों की देश में मांग बढ़े, इसके लिए किसानों से उत्पाद मंडियों के माध्यम से खरीद कर ब्रांडिग करके देश की अन्य मंडियों में भेजने का सरकार प्रयास कर रही है। कृषि के साथ-साथ पशुपालन के तहत कुक्कुट पालन, मुख्यमंत्री कृषक बकरी पालन योजना और सुअर पालन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
जनमंच के दौरान 13 विभिन्न प्रमाणपत्र, 5 इंतकाल और 6 जमाबंदियां जारी की गई। गृहिणी सुविधा योजना के तहत मनीषा देवी, शिवानी, वंदना चौहान, पूजा देवी और बबीता को निशुल्क गैस वितरण प्रदान की गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मावेश, सोफिया, सृष्टि, पूर्वी और कायरा को किट देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी के लिए उनके पिता पद्म चंद को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 हजार रुपये की एफडी नवरीति, अनुष्का, प्रगुण, सानवी और एंजल को प्रदान की गई।
लाल धान कृषक सोसायटी रोहडू़ को पादप प्रजाति और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली ने 11 नवंबर, 2021 को 10 लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र के साथ पुरस्कृत करने पर शुभकामनाएं दी। आयुष विभाग के तहत 174 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। निर्वाचन विभाग के अंतर्गत 16 नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में कोराना वैक्सीनेशन भी किया गया।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 90 लोगों के रक्त की जांच की गई। उन्होंने ‘आज एक बूटा बेटी’ के नाम योजना के तहत देवदार का पौधा रोपित किया। मंत्री ने जनमंच में कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर शशी बाला अध्यक्ष कृषि ग्रामीण विकास बैंक, जिला परिषद सदस्य उर्मिला डोगरा, अशोक शर्मा उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।