फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Janhit Sangharsh Morcha's relay hunger strike enters seventh day

Rampur Bushahar News: सातवें दिन में पहुंचा जनहित संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन

Sun, 09 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Janhit Sangharsh Morcha's relay hunger strike enters seventh day
आनी में विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद
. जनहित की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी
विज्ञापन


. जल्द नहीं हुई मांगें पूरी तो आंदोलन को किया जाएगा तेज : प्रभाकर

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
आनी क्षेत्र की जनहित मांगों को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। अनशन के समर्थन में रविवार को रमा देवी, ओमी, पद्म प्रभाकर, हीरा लाल जोशी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। मोर्चा के पदाधिकारी पद्म प्रभाकर ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार और संबंधित विभाग अमल नहीं करते हैं, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अनशन को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एपीएमसी कुल्लू के चेयरमैन भी उनकी समस्याएं सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी ओर से भी कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कें अवरुद्ध हैं और बस सेवाएं प्रभावित हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी कार्यकारिणी के गठन में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मोर्चा की प्रमुख मांगों में आनी में लंबित सब्जी मंडी का निर्माण जल्द शुरू करना, एनएच-305 के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज करना शामिल है। इसके अलावा आनी सब डिपो में पर्याप्त बसों का प्रबंध करना, दूध की हर माह समय पर अदायगी सुनिश्चित करना और दुग्ध सोसायटियों में दूध खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना शामिल है। इसके अलावा आनी अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने और शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती की भी मांग की गई है। पद्म प्रभाकर ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed