Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Janchi Food in Shops in Thiog Contents

Rampur Bushahar News: ठियोग में दुकानों में जांची खाद्य सामग्री, चार दुकानदारों के चालान

Thu, 05 Nov 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Janchi Food in Shops in Thiog 

Contents
ठियोग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया नेगी ने मिठाइयों की जांच की। संवाद
. बाजार में 20 से अधिक दुकानों का किया निरीक्षण, पकौड़े-समोसे तलने वाले तेल की जांच की
विज्ञापन

. फूड मोबाइल टेस्टिंग वैन से मौके पर परखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता
. दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने ठियोग बाजार में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीम ने 20 से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया और खाद्य सुरक्षा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर चार दुकानदारों के चालान किए। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया नेगी की अगुवाई में विभागीय टीम ने मिठाई की दुकानों समेत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों को तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और उनकी स्वच्छता की जांच की गई। इसके अलावा पकौड़े, समोसे और अन्य खाद्य पदार्थ तलने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कुकिंग ऑयल को भी जांचा गया। निरीक्षण के दौरान फूड मोबाइल टेस्टिंग वैन भी मौजूद रही। इसके माध्यम से तेल, चटनी और अन्य खाद्य सामग्री की मौके पर ही जांच की गई, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विभागीय टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री तैयार करने और रखने वाले स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थों को खुले में न रखें और उन्हें तैयार करने तथा परोसने वाले कर्मचारियों को साफ यूनिफॉर्म पहनाएं। साथ ही कर्मचारियों के लिए सिर पर टोपी और हाथों में दस्ताने पहनना भी सुनिश्चित करने को कहा गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थ तलने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल को बार-बार गर्म कर उपयोग में न लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दो बार से अधिक इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा खाद्य सामग्री तलने में प्रयोग नहीं करना चाहिए। तेल को बार-बार गर्म करने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है और ऐसे तेल में तैयार खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया नेगी ने व्यापारियों से त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करने और ग्राहकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article