फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jamit Phankar entrusted with the responsibility of IT Co-convenor for the BJP Sarahan Mandal

Rampur Bushahar News: भाजपा सराहन मंडल में जमित फांकर को आईटी सह संयोजक की जिम्मेदारी

Wed, 23 Sep 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी सराहन मंडल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में मंडल स्तर पर नई नियुक्ति की है। भाजपा सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी से चर्चा के बाद जमित फांकर को मंडल आईटी सह संयोजक नियुक्त किया है। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि जमित फांकर की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जमित संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान देंगे और पार्टी की गतिविधियों को डिजिटल एवं आईटी माध्यमों के जरिये और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्हेांने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आईटी विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। जमित फांकर की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article