{"_id":"698b30b82f17f11f660cf8da","slug":"jalori-boys-and-black-panther-kungash-won-the-matches-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153931-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जलोड़ी बॉयज और ब्लैक पैंथर कुंगश ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जलोड़ी बॉयज और ब्लैक पैंथर कुंगश ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
आनी में रॉयल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 128 टीमें लेंगी भाग
विजेता टीम को 2.22 लाख और ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी खेल मैदान में मंगलवार को रॉयल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। महीने भर चलने वाले क्रिकेट महाकुंभ में कुल 128 टीमें भाग ले रही हैं। यह टीमें आनी, कुल्लू, करसोग, शिमला, किन्नौर, मनाली और मंडी से पहुंची हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें जलोड़ी बॉयज टीम और ब्लैक पैंथर कुंगश टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते। पहला मैच मुहान 11 और जलोड़ी बॉयज के बीच हुआ, जिसमें जलोड़ी बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मैच कंडागई और ब्लैक पैंथर कुंगश के बीच खेला गया, जिसमें ब्लैक पैंथर कुंगश विजेता रही।
शुभारंभ समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश वर्मा, समाजसेवी एवं शिक्षक डॉ. प्रकाश आचार्य (योग प्रमुख, उत्तर भारत), चमन शर्मा (शक्ति केंद्र अध्यक्ष कष्टा) और समाजसेवी संदीप चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिथियों ने 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई। रॉयल कप के संयोजक संदीप ठाकुर, प्रधान विजय कुक्कू, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, सचिव नवीन और मीडिया प्रभारी रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को 2.22 लाख रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 1.21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को 7 हजार रुपये, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 15-15 हजार रुपये समेत अन्य व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।