{"_id":"6ad9fe614cfd7d47480c0a94","slug":"jakha-tunkha-cooking-competition-to-be-held-at-kinnaur-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173087-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव में होगी जाखा-टुंखा कुकिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 20 हजार तक के पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव में होगी जाखा-टुंखा कुकिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 20 हजार तक के पुरस्कार
विज्ञापन
आज शाम पांच बजे तक होगा पंजीकरण, विवाहित जोड़ों से लेकर वरिष्ठ नागरिक दंपती तक ले सकेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 के तहत जिले की पारंपरिक पाककला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जाखा-टुंखा कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से किन्नौर के पारंपरिक व्यंजनों, पारिवारिक सहयोग और महिला-पुरुष समानता को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 23 अक्तूबर शाम पांच बजे तक पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता के लिए प्रति टीम 200 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें तीन श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें पति-पत्नी, माता-पिता एवं संतान तथा वरिष्ठ नागरिक दंपती शामिल हैं। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी होंगे। प्रतियोगिता में केवल किन्नौर के डोमिसाइल धारक व्यक्ति ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्तूबर को पूह और निचार में ऑडिशन होंगे। 28 अक्तूबर को कल्पा में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 30 अक्तूबर को कल्पा और निचार की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। 31 अक्तूबर को पूह में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का जिला स्तरीय फाइनल 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं और जिला स्तरीय फाइनल के लिए बचत भवन, रिकांगपिओ को आयोजन स्थल निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी के ब्लॉक स्तरीय विजेता को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, जिला स्तरीय विजेता को 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण करवाने की अपील की है। पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है।