फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jai and Palak were winners in chess competition

Rampur Bushahar News: शतरंज स्पर्धा में जय और पलक रहीं विजेता

Sun, 22 Sep 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस में मोहित और कामना ने मारी बाजी
विज्ञापन


पीजी काॅलेज सीमा में आयोजित खेल महोत्सव संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय पीजी काॅलेज सीमा में चल रहा खेल महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया है। इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें काॅलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर काॅलेज का प्राचार्य डाॅ. ललिता रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

शतरंज स्पर्धा के छात्र वर्ग में जय मोटियान ने पहला, अनुज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में पलक शर्मा ने पहला तथा श्वेता बोक्टू ने दूसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस स्पर्धा के छात्र वर्ग में मोहित धांटा ने पहला तथा स्वास्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में कामना पहले तथा वंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन स्पर्धा के छात्र वर्ग में सोएब धांटा प्रथम तथा ऋषभ द्धितीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में रीतिका ने पहला तथा दिव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल स्पर्धा के छात्र वर्ग में एफसीआर की टीम विजेता तथा रीयल मेडरिड उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में कन्या छात्रावास सीमा की टीम ने पहला तथा एमसी स्कायर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो स्पर्धा के छात्र वर्ग में बायज हाॅस्टल की टीम ने पहला तथा वांगा बायज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में रोहड़ू जोन प्रथम तथा पब्बर चैंपस द्धितीय स्थान पर रहे। कबड्डी के छात्र वर्ग में रायल बायज चिड़गांव ने पहला तथा रोहड़ू बायज ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में रायल गर्ल्स सीमा प्रथम तथा छौहारा जोन गर्ल्स द्धितीय स्थान पर रही। वाॅलीबाल स्पर्धा के छात्र वर्ग में वाली ब्लास्टर टीम विजेता तथा रायल बायज छौहारा उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में फन स्कावडर टीम पहले तथा सेवन स्टार दूसरे स्थान पर रही। खेल महोत्सव का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर दिग्विजय चौहान की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed