फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jagatkhana semej road closed due to landlside near thachwa

भूस्खलन से जगातखाना-समेज सड़क अवरुद्ध

Tue, 10 Aug 2021 05:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
jagatkhana semej road closed due to landlside near thachwa
थाचवा के पास सोमवार देर रात से भारी भूस्खलन होने के बाद बंद जगातखाना समेज संपर्क मार्ग - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर से सटे जगातखाना-समेज मार्ग पर थाचवा के पास सोमवर देर रात भारी भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन होने से पांच पंचायतों का सपंर्क रामपुर से कट गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात भूस्खलन होने से सड़क पर बड़ी चट्टानें गिर गई हैं। इससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

देर रात से सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि पंचायतों के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन भी शुरू हो गया है। मगर सड़क बंद होने से उन्हें सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के बागवानों ने लोनिवि से जल्द बाधित मार्ग को बहाल करने की मांग उठाई है। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर से जेसीबी मशीनों को सड़क बहाल करने के लिए लगा दिया है। बार-बार भूस्खलन होने से बाधित सड़क को बहाल करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

ऐसेे में क्षेत्र के बागवानों को बुधवार देर शाम तक सड़क खुलने का इंतजार करना होगा। इस दौरान ग्रामीणों को आवाजाही में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ब्रौ के सहायक अभियंता उदय कौशल ने बताया कि देर रात को भारी भूस्खलन होने से जगातखाना के नजदीक थाचवा के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर से मशीनें लगाई हैं। मगर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से सड़क खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर तक सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed