फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jagatkhana-Chati road is in disrepair

जगातखाना से चाटी सड़क खस्ताहाल

Sun, 13 Feb 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jagatkhana-Chati road is in disrepair
चाटी संपर्क मार्ग खस्ताहाल - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। जगातखाना से लेकर चाटी बाजार तक सड़क की हालत खस्ता है। सड़क में गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे हादसों का खतरा बन गया है। क्षेत्र के लोगों ने इस बारे में कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग भी की, लेकिन सड़क के सुधार के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए जा सके हैं।
विज्ञापन

सड़क की खस्ता हालत के चलते गाड़ी चालकों को गाड़ी चलाते समय भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं हादसे का भी अंदेशा बना रहता है।
हालत यह है कि सुबह के समय चाटी, जगातखाना से रामपुर के लिए जाने वाले स्कूल के बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरगा पचायत के पूर्व प्रधान मोती राम कश्यप ने कहा कि जगातखाना, चाटी सड़क मार्ग खस्ताहाल होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता उदय कौशल ने बताया चाटी पुल के पास खराब सड़क को दूरूस्त करने के लिए विभाग ने टेंडर लगा दिया है, जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed