{"_id":"644e92b7776297475102d194","slug":"it-is-necessary-to-unite-for-the-strength-of-koli-society-rampur-hp-news-c-19-1-138132-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोली समाज की मजबूती के लिए एकजुट होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोली समाज की मजबूती के लिए एकजुट होना जरूरी
Sun, 30 Apr 2023 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 30 Apr 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद में कोली समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन में मौजूद विभिन्न क्षेत्रों से आए कोली समा
रामपुुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद सभागार में कोली समाज रामपुर खंड ने रविवार को एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में कोली समाज के प्रदेश सचिव राजेश बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि में सहायक निदेशक ऑडिट हिमाचल प्रदेश सरकार कृष्ण नेगी मौजूद रहे।
कोली समाज के प्रदेश सचिव राजेश कोष और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सबसे पहले कोली समाज खंड रामपुर के अध्यक्ष राजकुमार ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को स्वागत किया। उन्होंने कोली समाज के लोगों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यातिथि को अवगत करवाया।
मुुख्यातिथि ने बताया कि कोली समाज का किसी भी राजनीति पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कोली समाज का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे के दुख सुख में साथ देना है और किसी असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना है। कोली समाज को मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों को संगठित होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
इस बैठक में आगामी 20 मई को रोहड़ू में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर कोली समाज रामपुर खंड के अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष चुन्नी लाल, अशोक, मोहन लाल, बोना राम जोशी, प्रताप सहित अन्य कोली समाज के सदस्य मौजूद रहे। संवाद