{"_id":"6a6341be40d6e3d6f708f560","slug":"issues-regarding-the-transport-system-and-road-safety-were-discussed-in-the-meeting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165532-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी से मंडियों तक प्रति पेटी सेब \nढुलाई में 7 से 10 रुपये बढ़ा भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी से मंडियों तक प्रति पेटी सेब ढुलाई में 7 से 10 रुपये बढ़ा भाड़ा
विज्ञापन
आनी में सेब सीजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट सहित अन्य अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
बैठक में परिवहन व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सेब मंडियों के लिए मालभाड़ा तय करने को लेकर आनी में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में इस सीजन में सेब की प्रति पेटी ढुलाई दर में 7 से 10 रुपये की बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी। साथ ही परिवहन व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में ट्रक यूनियन आनी ने मांग रखी कि आनी यूनियन की गाड़ियों को भी खेगसू मंडी से समान रूप से लोड उपलब्ध कराया जाए ताकि स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो। साथ ही ठियोग-छैला सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण भारी वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। प्रशासन और प्रदेश सरकार से सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की गई, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। वहीं, बैठक में नगान-श्वाड़-कराणा सड़क को दुरुस्त करने की भी मांग उठी। साथ ही श्वाड़ में रैंप को हटाने की मांग उठाई, क्योंकि इनसे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर डीएसपी राजीव मेहता, एसएमएस उद्यान बलवीर चौहान, थाना प्रभारी इशांत सैन, सहायक अभियंता ज्ञान भारती, नायब तहसीलदार मोती राम चौहान, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्म चंद ठाकुर सहित ट्रांसपोर्ट व बागवानी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।