फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Irrigation schemes worth Rs 331 crore started for Samarkot-Jagothi Bhuth, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: समरकोट-जगोठी भूठ के लिए 331 करोड़ की सिंचाई योजनाएं शुरू

Tue, 24 Sep 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Irrigation schemes worth Rs 331 crore started for Samarkot-Jagothi Bhuth, Rohru, Shimla
जगोठी भूठा सिंचाई योजना का लोकापर्ण करने मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने समरकोट और जगोठी भूठ के लिए बनी दो सिंचाई योजनाओं का मंगलवार को उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि समरकोट और जगोठी-बुठ में दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण पर 331 करोड़ राशि खर्च की गई है। दोनों योजनाएं कृषि और बागवानी की उन्नति में मील का पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं का लाभ अलग-अलग पंचायतों के पांच सौ बागवानों तक पहुंचेगा। विशेष रूप से सेब की खेती में सिंचाई सुविधाओं का बड़ा महत्व है, क्योंकि उचित जल आपूर्ति से फलों का आकार और गुणवत्ता बेहतर होती है। गुणवत्ता में सुधार सेब को बाजार में बेहतर दाम दिलाने में मदद करेगा, जिससे बागवानों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सेब की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि से राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा बागवानी पर निर्भर है। ऐसे में यह सिंचाई परियोजनाएं बागवानी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बागवानी क्षेत्र को सशक्त बनाना और किसानों की आय को बढ़ाना है। इन सिंचाई योजनाओं के माध्यम से बागवानों को न केवल जल संसाधन की स्थिरता मिलेगी, बल्कि उनकी फसलों की उत्पादकता भी बढ़ेगी। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और अपनी बागवानी तकनीकों को उन्नत बनाएं।

इस अवसर पर करतार सिंह कुल्ला अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रोहड़ू, पवन चौहान महासचिव जिला शिमला कांग्रेस, शंकुतला गमटा प्रधान समरकोट, जिंतेंद्र बीडीसी सदस्य, निर्मला चौहान पूर्व जिला परिषद सदस्य , कान्हाचंद महासचिव कांग्रेस मंडल, जोगिंद्र सारटा, उदय राणा, अनील राणा, जीत सिंह राणा, संतोष कुमार, जयचंद, आगरदास ठाकुर, महेश ठाकुर, विनोद हमटा, विभिन विभागो से संजय कुमार चौहान, कुशाल सिंह मेहता, राजेंद्र शर्मा, बसंत शर्मा, जगदेव मेहता, धुनी चंद, अनिरुद्ध बालनहटा, शमशेर ठाकुर और संजीव भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed