फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Irrigation scheme, Jaman, Ser Panchayat, dam prepared at a cost of Rs 3.30 crore, Sirmaur

Sirmour News: बरसात के पानी को इकट्ठा करके किसानों की फसलों को पहुंचाया जाएगा पानी

Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Irrigation scheme, Jaman, Ser Panchayat, dam prepared at a cost of Rs 3.30 crore, Sirmaur
पच्छाद के अंतर्गत जामन की सेर पंचायत में जलशक्ति विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा डैम। संवाद
गर्मी के कारण सूखी पेयजल योजनाओं में भी जान फूकेगा एकत्रित किया पानी
विज्ञापन

देवराज शर्मा सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जामन पंचायत की सेर में जल शक्ति विभाग ने लोगों की समस्या को देखते हुए डैम का निर्माण किया है। इसका मुख्य उद्देश्य बरसात के पानी का सदुपयोग करना है। जानकारी के अनुसार, बरसात में बहुत सा पानी व्यर्थ चला जाता है। इस डैम में बरसात के पानी को इकट्ठा किया जाएगा। उसके बाद इस पानी का उपयोग क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के लोगों की फसलों को सींचने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा वे योजनाएं जो गर्मी में सूख जाती हैं, वहां भी इस पानी की आपूर्ति की जाएगी। डैम के भर जाने से 35 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जो किसानों के लिए वरदान साबित होगी। करीब 3.30 करोड़ रुपये से बनने वाले इस डैम का काम लगभग पूरा हो चुका है। केवल मशीनरी और पाइपें बिछाने का काम ही शेष है, जो बहुत जल्द पूरा होगा। इस डैम से लोगों को नकदी फसलें उगाने में लाभ मिलेगा और जामन की सेर, कुहट, भरमाणु की सेर उठाऊ पेयजल योजनाओं के स्रोत, क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुएं और चश्मों में भी पानी की कमी नहीं आएगी। प्रतिदिन डेढ़ करोड़ लीटर पानी इकट्ठा किया जाएगा। गर्मियों में होने वाली समस्या से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इस डैम के बनने से भरमाणु की सैर, गलाना, अछला, चंदड, सरोग, जामुन की सेर और थलिया आदि गांव की भूमि सिंचित होगी। क्षेत्रवासी तारा दत्त शर्मा, राजेश शर्मा, सोहनलाल नगवान, संजय शर्मा, रणवीर सिंह, देव स्वरूप और राम सिंह ने बताया कि इस डैम के बनने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है। वह अपनी नगदी फसलों की और ज्यादा गुणवत्ता के साथ पैदावार कर सकेंगे। अब तक उनकी फसलें गर्मियों में या तो सूख जाती हैं या फिर पानी की कमी के कारण अच्छी पैदावार नहीं होती थी।

डैम की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता डॉ. मंदीप गुप्ता ने बताया कि भरमाणु की सेर खंड में बनने वाले डैम की गुणवत्ता का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। इस डैम के बनने से सैकड़ों लोगों को फायदा पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed