{"_id":"6a9028377b165242b306cae5","slug":"interview-results-for-anganwadi-posts-declared-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-168243-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी पदों के साक्षात्कार परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी पदों के साक्षात्कार परिणाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
बाल विकास परियोजना रामपुर में आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक क्रेच हेल्पर के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वीरवार को जारी सूचना के अनुसार रामपुर परियोजना के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार सहायिका पद पर 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें दरकाली केंद्र में कविता, मझाली में पायल और जोगणी में दीपिका को चयनित किया गया है। रूनसेरी में हिना, रचोली में संगीता, मंढोग में शिक्षा, मसारना में सरोज और नैनी में प्रियंका का चयन हुआ है। साथ ही दो आंगनबाड़ी केंद्र मशनू और भद्राश में कोई पात्र लाभार्थी नहीं मिलने से पद रिक्त है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए कुर्गु केंद्र में निकिता, दरकाली में कविता और निरथ केंद्र के लिए मीनाक्षी का चयन हुआ। बाल विकास परियोजना रामपुर के तहत चूहाबाग आंगनबाड़ी केंद्र में क्रेच हेल्पर पद के लिए मोनिका का चयन हुआ है। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।