फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Women's Day celebrated at Saraswatinagar College

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण और समानता के महत्व से करवाया अवगत

Sat, 07 Mar 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day celebrated at Saraswatinagar College
सरस्वतीनगर काॅलेज में मनाया महिला दिवस। संवाद
. सरस्वतीनगर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के वुमेंस सेल एवं रेड रिबन क्लब ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन वुमेंस सेल की संयोजिका डॉ. मोनिका रैना और रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. पूनम चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रो. प्रीति पांटा, डॉ. संजीव बरशेटका और प्रो. पवन कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोनिका रैना ने महिलाओं के स्वास्थ्य, समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण और समानता के महत्व से भी अवगत कराया। इसी क्रम में डॉ. पूनम चौहान ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और युवाओं को जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article