{"_id":"6af46f2a55670ffa03032c8b","slug":"international-lavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ram1008-174673-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्यूरी की महिलाओं के स्टॉल में मिलेगी \nकोदे की चाय और कोदे के मोमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्यूरी की महिलाओं के स्टॉल में मिलेगी कोदे की चाय और कोदे के मोमो
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर के अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में ज्यूरी की महिलाएं कोदे की चाय और कोदे के मोमो परोसेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उन्नति मॉडर्न क्लस्टर लेवल ज्यूरी की महिलाओं ने दो स्टॉल लगाए हैं। बुधवार को रामपुर के बीडीओ अंकुश ने महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों का शुभारंभ किया। क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) ज्यूरी के तहत आने वाली 15 पंचायत की 1140 महिलाओं के सहयोग से दो स्टॉल मेले में लगाए गए हैं। इनमें लाइफ फूड और नॉन फार्मिंग के स्टॉल लगाए गए हैं। सीएलएफ ज्यूरी की मैनेजर ज्योति खोजान बताया कि इन स्टॉलों में लाल चावल सत्तू, ड्राई एप्पल चिप्स मिलेंगे। दूसरे लाइफ फूड स्टॉल में कोदे की चाय, कोदे के मोमो, तुलसी की खीर, गुच्छी की सब्जी, बिच्छू बूटी की सब्जी, ओगला और कोदे के चिलटू लोगों को परोसे जाएंगे। स्टॉलों के शुभारंभ पर बबीता नेगी सीएलएफ सचिव, एरिया कोऑर्डिनेटर प्रेम लता, किरण शर्मा, रोहिणी और पूनम शर्मा उपस्थित रहे।