फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lavi Fair begins, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू, 50 प्रतिशत भी नहीं सजा मेला

Mon, 11 Nov 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान और नेशनल हाईवे-पांच अब भी सुनसान, किन्नौर और कुल्लू दशहरे से अब तक नहीं पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। व्यापार के लिए मशहूर रामपुर के अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में हर साल करोड़ों का कारोबार होता है। किन्नौरी उत्पाद, गर्म कपड़े, मसाले, ड्राइफ्रूट, औजार और कई अन्य तरह की वस्तुओं का मेले में खूब व्यापार होता है। दौर भले ही बदलता रहा हो, लेकिन लवी मेले में व्यापार आज भी दशकों पुराने अंदाज में चलता है। सोमवार से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मेले का शुभारंभ हो गया, लेकिन मेला स्थल और एनएच-पांच पर अब तक पचास फीसदी दुकानें भी नहीं सज पाई हैं। एक ओर मेला कमेटी ने इस साल 30 नवंबर तक मेला सजाने के निर्देश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर अब तक व्यापारी मेला सजाने नहीं पहुंचे हैं। मेले के पहले दिन व्यापारी अपनी दुकानें सजाने में जुटे रहे। मेला मैदान पाटबंगला में अब तक पचास फीसदी दुकानें भी नहीं सज पाई हैं, जबकि मेले में लगने वाले झूले डोल और डोम का भी ढांचा अब तक नहीं बन पाया है। मेले के दौरान नेशनल हाईवे-पांच पर सतलुज व्यू होटल के साथ से चूहाबाग तक करीब तीन किलोमीटर एनएच पर दुकानें सजती हैं, लेकिन एनएच पर अभी इक्का-दुक्का स्थानों पर ही दुकानें सज पाई हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी ने इस साल पहली बार दो नवंबर से प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन आवंटन के बाद भी दुकानें अब तक नहीं सज पाई हैं। इसका मुख्य कारण किन्नौर महोत्सव और कुल्लू में चल रहे दशहरा उत्सव से व्यापारियों का न पहुंचना है। हालांकि, किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से मंगलवार को व्यापारियों का आना शुरू हो जाएगा। बहरहाल, मेला सजते-सजते अभी एक सप्ताह का समय लग जाएगा। मेले में इस वर्ष भी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां और किन्नौर मार्केट लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed