फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Fair, Vyapar Mandal, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: लवी मेला में व्यापार करने के लिए अतिरिक्त समय की जगी उम्मीद

Fri, 29 Nov 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर ने मेले में समय देने के लिए प्रशासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय मेला के लिए आज तक का दिया था समय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पाटबंगला खेल मैदान में 11 नवंबर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक रूप से 14 नवंबर को समाप्त हो गया था, लेकिन हर साल जिला प्रशासन की ओर से यहां कारोबार करने के लिए 15 दिसंबर समय तक दिया जाता है। इस साल जिला प्रशासन ने रामपुर व्यापारमंडल की मांग पर 30 नवंबर तक पाटबंगला में आयोजित लवी में व्यापार करने के लिए समय निर्धारित किया है। इसके तहत लवी मेला मैदान में कारोबार करने वाले व्यापारियों की मांग पर नगर परिषद रामपुर ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेला में कारोबार करने के लिए 10 दिन का ओर समय देने की मांग की है। इस विषय को लेकर नगर परिषद रामपुर ने मासिक बैठक में सभी पार्षदों की सहमति से अंतरराष्टीय लवी मेला को 10 दिसंबर तक बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पारित करके जिला प्रशासन को भेज दिया है, ताकि लवी मेले में आए व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापारियों को उम्मीद है कि यह प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करेगा। नगर परिषद रामपुर के अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला में दुकानें देर से लगने पर नगर परिषद ने प्रशासन से 10 दिन ओर समय देने के लिए प्रस्ताव भेजा, ताकि व्यापारियों को 10 ओर मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed