फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inter hostel competition organized in Rampur College

Rampur Bushahar News: वाद-विवाद में जनजातीय छात्रावास ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 19 Dec 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Inter hostel competition organized in Rampur College
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार अंतर छात्रावास प्रतियोगिता कार्यक
रामपुर कॉलेज में अंतर छात्रावास प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में वीरवार को अंतर छात्रावास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के चारों छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में सलाद प्रदर्शनी, सुलेख लेखन (हिंदी एवं अंग्रेजी), हेयर स्टाइलिंग, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, फोटो विद कैप्शन, मेहंदी, वाद-विवाद, सांस्कृतिक प्रतियोगियों में एकल गायन, एकल नृत्य, लोक नृत्य और फैंसी ड्रेस शून्य निवेश प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जनजातीय छात्रावास प्रथम स्थान, आंबेडकर छात्रावास द्वितीय स्थान, भद्री छात्रावास ने तृतीय स्थान हासिल किया। सुलेख लेखन (अंग्रेजी) में आंबेडकर छात्रावास प्रथम स्थान, भद्री छात्रावास दूसरा स्थान, जनजातीय छात्रावास तृतीय स्थान पर रहा। सुलेख लेखन हिंदी में आंबेडकर छात्रावास प्रथम स्थान, भद्री छात्रावास द्वितीय स्थान, जनजातीय छात्रवास तृतीय स्थान स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग में जनजातीय छात्रावास प्रथम, भद्री छात्रावास द्वितीय, जनजातीय छात्रावास तृतीय रहा। फोटो विद कैप्शन में जनजातीय छात्रावास प्रथम, भद्री छात्रावास द्वितीय , आंबेडकर छात्रावास तृतीय रहा। रंगोली प्रतियोगिता में भद्री छात्रावास प्रथम स्थान, आंबेडकर छात्रावास द्वितीय स्थान, जनजातीय छात्रावास तृतीय स्थान पर रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में आंबेडकर छात्रावास प्रथम, भद्री छात्रावास द्वितीय, जनजातीय छात्रावास तृतीय रहा।

सलाद प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जनजातीय छात्रावास प्रथम, जनजातीय छात्रावास द्वितीय, भद्री छात्रावास तृतीय रहा। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में आंबेडकर छात्रावास प्रथम, भद्री छात्रावास द्वितीय और जनजातीय छात्रावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में आंबेडकर छात्रावास प्रथम, भद्री छात्रावास द्वितीय, जनजातीय छात्रावास तृतीय रहा। एकल नृत्य में भद्री छात्रावास प्रथम, आंबेडकर छात्रावास द्वितीय, जनजातीय छात्रावास तृतीय रहा। लोकनृत्य में जनजातीय छात्रावास प्रथम, आंबेडकर छात्रावास द्वितीय और भद्री छात्रावास तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार जनजातीय छात्रावास ने हासिल किया। डॉ. अनीता, डॉ. नरेंद्र कुमार नेगी, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. अजेंद्र नेगी और प्रो. विक्की प्रभात ने प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि और डॉ. विद्या बंधु विशेष अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। को-चीफ वार्डन प्रो. योजना ठाकुर ने कहा कि अंतर छात्रावास प्रतियोगिताएं हर वर्ष करवाई जाती हैं। छात्रावास के चीफ वार्डन डॉ. राजेश नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के बीच समन्वय, मित्रता, सामंजस्य, भागीदारी, सहानुभूति, संभावना का विकास होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed