{"_id":"68234225f4c0f0925a033c80","slug":"instructions-given-to-complete-the-pending-development-works-in-rampur-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-134880-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल समीक्षा बैठक में विभागाधिकारियों के साथ
- फोटो : credit
सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नंदलाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सड़क, पुलिया, बस अड्डा, कॉलेज सड़क सहित अन्य कार्य वन मंजूरी के अभाव में लटके
क्षतिग्रस्त एनएच को दुरुस्त करने, पैदल पाथ बनाने और ब्रौनी खड्ड में पुख्ता प्रबंधन के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को संबंधित विभाग तत्परता से निपटाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने रामपुर के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की और लंबित पड़े विकास कार्यों को सभी औपचारिकताएं पूरी कर समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़कों के कार्य, सेरीपुल में खड्ड से बचाव को लेकर चल रहे कार्य, आईटीआई खड़ाहन के साथ बनने वाली पुलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारगौरा, ननखड़ी बस अड्डे, तहसील कार्यालय सराहन, बौंडा-नवारू सड़क और ननखड़ी कॉलेज के लिए दनाश और चड़ी सड़क के निर्माण के बारे में चर्चा की गई। विधायक नंद लाल ने सड़क, पुलिया, बस अड्डा, कॉलेज सड़क सहित अन्य वन मंजूरी के अभाव में लटके कार्यों को सभी औपचाकिताएं पूरी कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त एनएच को दुरुस्त करने, पैदल पाथ बनाने और ब्रौनी खड्ड में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एसके नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से सड़कों के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के कार्य इन दिनों प्रगति पर हैं। वन विभाग के डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि विभिन्न कार्यों की एफसीए और एफआरए संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कार्यों का संयुक्त निरीक्षण कर मामले वन मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। विधायक नंद लाल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को एनएच-पांच पर लगने वाली सुरक्षा दीवारों और डंगों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंनें ब्रौनी खड्ड में प्रस्तावित पुल के निर्माण को लेकर चर्चा की। एनएचएआई के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि रामपुर और किन्नौर के 14 स्थानों पर डंगे लगाने का कार्य चल रहा है। ब्रौनी खड्ड में पुल निर्माण को लेकर 132 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है। यहां करीब 300 मीटर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। ब्रौनी खड्ड में खस्ताहाल सड़क को सुधारने का कार्य चल रहा है। जल शक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन आरएस नेगी ने बताया कि विभाग की सोबली पेयजल योजना का कार्य पूरा हो चुका है। खनेरी में सीवरेज प्रणाली शुरू हो गई है, जबकि सराहन में राजस्व विभाग का निर्माण भी पूरा हो चुका है। बिजली बोर्ड के एक्सईएन कुक्कू शर्मा ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत विस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जा रहा है। क्षेत्र में 23 ट्रांसफार्मर लगने प्रस्तावित थे, जिनमें से 16 लग चुके हैं। विधायक नंद लाल ने बिजली बोर्ड को सेब बगीचों से गुजरने वाली बिजली की लाइनों की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कल्याण विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद, कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित ब्यौरा बैठक में रखा। इस मौके पर तहसीलदार रामपुर परीक्षित भांडिया, डीएसपी नरेश शर्मा, बीएमओ डॉ. आरके नेगी, बीडीओ राजेंद्र नेगी, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, डॉ. अनिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- संवाद