फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inspection of tiring work

Rampur Bushahar News: विधायक ने एनएच पर टारिंग का किया निरीक्षण

Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
गुणवत्ता से संतुष्ट नजर आए विधायक, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर चल रहे टारिंग के कार्य का निरीक्षण विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया। टारिंग की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद विधायक शनिवार को माैके पर पहुंचे। उन्होंने प्रेम घाट से रहीघाट के क्षेत्र में हो रहे टारिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएच के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने रेस्ट हाउस से लेकर रहीघाट तक पैदल चलकर टारिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने टारिंग की गुणवत्ता और मोटाई का मौके माप करवाया। निरीक्षण के बाद विधायक कार्य की प्रगति और गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की दोनों ओर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए उचित रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने शाम के समय सड़क पर टारिंग (लेवलिंग) कार्य न करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो। विधायक ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई और गुणवत्तापूर्ण कार्य बनाए रखने की सख्त हिदायत भी दी। उन्होंने सड़क किनारे बनाए जाने वाली ड्रेन की गुणवत्ता पर भी चर्चा की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर और पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एनएच के अधीक्षण अभियंता रत्तन शर्मा ने बताया कि टारिंग की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को जांच के लिए नमूने लिए गए थे, जोकि मानकों के आधार पर दुरुस्त पाए गए हैं। शाम के समय टारिंग को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों के संचालन के दौरान टारिंग पर विपरीत असर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed