फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inspection of census work in Kumarsain

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में जनगणना कार्य का निरीक्षण

Sun, 13 Sep 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Inspection of census work in Kumarsain
कुमारसैन में जनगणना कार्य के निरीक्षण के दौरान मौजूद एसडीएम मुकेश शर्मा व अन्य। संवाद
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा, एसडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित जनगणना-2027 को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपमंडल कुमारसैन में चल रहे जनगणना संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर एसडीएम मुकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य की प्रगति, क्षेत्रवार तैयारियों और संबंधित कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया और क्षेत्र में सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने जनगणना से जुड़े कर्मचारियों को कार्य को गंभीरता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यापक स्तर का कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार और क्षेत्र से संबंधित जानकारी को सही तरीके से दर्ज करना आवश्यक है। किसी भी स्तर पर लापरवाही से आंकड़ों की शुद्धता प्रभावित हो सकती है, इसलिए संबंधित कर्मचारियों को पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों से भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है ताकि जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article