फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Indoor stadium should be built in Rampur College

रामपुर कॉलेज में बनाया जाए इंडोर स्टेडियम : गुप्ता

Fri, 16 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Indoor stadium should be built in Rampur College
रामपुर कॉलेज में ऑल स्टूडेंट एसोसिएशन के पदा​धिकारी बैठक में चर्चा करते हुए। संवाद
ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने विधायक के समक्ष रखीं कई मांगें
विज्ञापन


कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंंह की प्रतिमा की जाए स्थापित
विधायक नंदलाल ने कॉलेज को 50 हजार और नया कूलर देने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की बैठक हुई। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कॉलेज की विभिन्न समस्याएं रखीं। बैठक में कॉलेज परिसर में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग उठाई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी गई और साइंस ब्लॉक का नाम वीरभद्र सिंह के नाम रखने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस सहित अन्य विभिन्न विषयों पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। कॉलेज में किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले के हजारों विद्यार्थी पढ़ाई करने पहुंचते हैं। वर्तमान में कॉलेज में 4,164 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षक न होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बैठक में विधायक से शीघ्र रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, जिससे छात्रों की समस्या का समाधान हो सके और घरद्वार बेहतर शिक्षा मुहैया हो सके। वहीं, सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने कॉलेज को 50 को हजार रुपये और पानी का नया कूलर देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अधिवक्ता डीडी कश्यप, मोहन लाल गौतम, मुकेश शर्मा, केवल राम चौहान, दीपा सिंघा, प्रो योजना ठाकुर और प्रो अनिल वर्मा सहित कई अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed