फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Indian Paramilitary Ex-Soldier Welfare Association, Rampur Bushahr

सभी सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को मिले वन रैंक वन पेंशन का लाभ : बेश्टू

Fri, 25 Oct 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

70 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों के बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड
इंडियन पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सभी सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिले। 70 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अतिरिक्त पेंशन का लाभ मिले। यह बात इंडियन पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने कही। रामपुर समिति की बैठक सेनानी वाहिनी 19वीं वाहिनी में संपन्न हुई। बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में सातवें पे कमीशन के अनुसार, कर्मचारियों के मेडिकल बिल 1000 से 5000 रुपये करने की मांग उठाई। अतिरिक्त पेंशन का लाभ देने की मांग की गई। बैठक में 65 वर्ष होने पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष होने पर 10 प्रतिशत, 70 से 75 वर्ष होने पर 15 प्रतिशत, 80 से 85 वर्ष होने पर 20 प्रतिशत, 85 से 90 वर्ष होने पर 30 प्रतिशत, 90 से 95 वर्ष होने पर 40 प्रतिशत, 95 से 100 वर्ष होने पर 50 प्रतिशत और 100 वर्ष से ऊपर होने पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग रखी। इसके अलावा बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने सेना के उच्चाधिकारियों और सरकार से शीघ्र लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। वहीं, उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सेवानिवृत कर्मचारी सेनानी के कृतज्ञ हैं। वाहिनी की ओर से हर वर्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर डीजे खिंगटा, एलआर मेहता, डीडी गौतम, ठाकुर देश्टा, एसएच ठाकुर, दुर्गा सिंह चौहान, एमसी नेगी, संसार दास और पुरषोत्तम मेहता सहित अन्य कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed