फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   increased in rent of room

जनजातीय भवन किराये में भारी वृद्धि, जनजातियों से खिलवाड़ : मंजीत

Sat, 08 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। शिमला के जनजातीय भवन के कमरों के किराये में जो वृद्धि हुई है वह जनजातीय लोगों के साथ खिलवाड़ है। यह बात आम आदमी पार्टी किन्नौर के प्रवक्ता मंजीत ने कही। उन्होंने कहा कि 200 रुपये वाले कमरे का किराया 560 रुपये कर दिया गया है। 500 वाले कमरे का किराया 750 रुपये और 50 वाले बेड का किराया 150 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किराये में वृद्धि से जनजातीय क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। जनजातीय लोग स्वास्थ्य उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला आते हैं। हजारों छात्र जो यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए एंट्रेंस देने के लिए शिमला आते हैं वे जनजातीय भवन में ही रुकते हैं। सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या इस प्रकार से किराया बढ़ाया जाना हजारों जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ खिलवाड़ है। जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी से आग्रह किया कि कमरों के किराया में बढ़ोतरी पर नियंत्रण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed