फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Increased economic burden on common man due to increase in mustard oil price, State government looking for opportunity in disaster also, free ration should be distributed to the needy in times of epidemic: Kisan Sabha

सरसों तेल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर बढ़ा आर्थिक बोझ

Fri, 28 May 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। किसान सभा निरमंड ने प्रदेश सरकार को कोरोना महामारी के आपदा के दौर में अवसर तलाशने वाली सरकार करार दिया है। सभा ने सरसों के तेल के दामों में की गई वृद्धि और शराब की कीमत घटाने वाली नीति की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव जगदीश ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले से इस बात का खुलासा हो गया है कि सरकार आम जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है। नई आबकारी नीति के तहत अब प्रदेश में शराब सस्ती होगी और भूख मिटाने और जिंदा रहने के लिए सस्ता राशन अब मंहगा होगा। डिपुओं में मिलने वाले सरसों के तेल के दाम में 57 रुपये की बढ़ोतरी कर आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ा है। संकट के इस समय में सस्ता राशन मुहैया किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार आपदाकाल में भी अपने लिए अवसर तलाश रही है। सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। कोरोना महामारी की मार झेल रहे लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है, मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में सरकार द्वारा तेल के दाम बढ़ाकर जनता से खुली लूट जैसा काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान सभा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि महामारी के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को 6 माह का राशन उपलब्ध करवाया जाए, बेरोजगार हुए लोगों को 7500 रुपये प्रति माह दिया जाए। मनरेगा में 120 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित किया जाए और ओलावृष्टि, तूफान से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों और बागवानों को दिया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही सरकार इन सभी मांगों को लेकर उचित कदम नहीं उठाती तो सभा आने वाले दिनों उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed