फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Incident of Chinchua on Nerwa-Paonta Sahib road, remains of cattle found

Rampur Bushahar News: नेरवा के चिंचुआ में मिले गोवंश के अवशेष

Wed, 26 Nov 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा-पांवटा साहिब सड़क पर चिंचुआ स्थान पर शालवी नदी को जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे गोवंश के कटे अवशेष मिले हैं। नेरवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर अवशेष कब्जे में लिए और पशु चिकित्सालय में भेज दिए। पुलिस को दी शिकायत में संदीप शर्मा निवासी गांव बजरोठ तहसील चौपाल ने बताया है कि वह अपनी पिकअप गाड़ी में उत्तराखंड के अटाल से बगीचे के लिए गोबर लाने जा रहा था। चिंचुआ से थोड़ा आगे पहुंचा, तो शालवी नदी को जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक गोवंश का कटा सिर देखा। सिर के साथ रस्सा बंधा था। उसी रस्सी के साथ बंधी कुछ दूरी पर उसकी टांग भी थी और बाकी शरीर भी वहीं पास पड़ा था। सूचना मिलने पर नेरवा पुलिस का एक दल घटना स्थल पर पहुंचा। पशु के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय द्ववड्डा पहुंचाए। सीनियर वेटनरी ऑफिसर चौपाल डॉक्टर राजीव मेहता और वेटरनरी ऑफिसर डॉ. गुलशन ने शव का पोस्टमार्टम किया। मृत पशु का विसरा निकालकर परीक्षण के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने में एक-दो दिन का समय लगेगा। डीएसपी सुशांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed