फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of veterinary dispensary built at a cost of Rs 1 crore five lakh in Telangi.

Rampur Bushahar News: तेलंगी में 1 करोड़ पांच लाख की लागत से निर्मित पशु औषधालय का लोकार्पण

Fri, 21 Jun 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान कल्पा विकासखंड की तेलंगी पंचायत में एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय का लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किया। राजस्व मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और किसानों और बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के लिए गाय के दूध का दाम 45 रुपये निर्धारित किया है और विपणन सहकारी दुग्ध सभाओं के माध्यम से मजबूत बनाया जा रहा है, जिससे विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक उन्नति में बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर कोने का विकास सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं और प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता से कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में कृषि एवं बागवानी विभागों की ओर से जागरुकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नवीनतम तकनीक एवं उपकरणों से बागवानों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर आम जनमानस की समस्याएं भी सुनीं तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों के त्वरित निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सोनम नेगी, पंचायत जन-प्रतिनिधियों सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed