{"_id":"6a85b2cc99af418c450834e9","slug":"inauguration-of-student-awareness-and-facilitation-workshop-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167595-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्र जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्र जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का शुभारंभ
विज्ञापन
19 से 26 अगस्त तक चलेगी कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में कॉलेज छात्रवृत्ति समिति ने सात दिवसीय राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल संबंधी विद्यार्थी जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का आयोजन 19 अगस्त से 26 अगस्त तक किया जाएगा। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने किया। कार्यशाला के प्रथम दिन में छात्रवृत्ति कमेटी के कन्वीनर डॉ. गोपी चंद नेगी और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यशाला के पहले दिन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वनटाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, वन टाइम रजिस्ट्रेशन, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेजों और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है। इस मौके पर प्रो. राजेश नेगी, डॉ. अजेंद्र नेगी, महाविद्यालय की स्कॉलरशिप कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।