फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of Shishir Utsav in Aani's Shwad

Rampur Bushahar News: आनी के श्वाड में शिशिर उत्सव का शुभारंभ

Sun, 17 Nov 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shishir Utsav in Aani's Shwad
, मेला स्थल पहुँचने पर एक दूसरे से मिलते देवता साहिब।
देवी-देवताओं के आगमन के साथ मेला शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू) आनी के श्वाड गांव का प्रसिद्ध ग्रामीण शिशिर उत्सव लवी मेला श्वाड रविवार को देवता व्यास ऋषि कुंईर, बैनशी महादेव और देवता मांहूंनाग के आगमन और उनकी भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। तीनों अतिथि देवताओं के मेला स्थल पहुंचने पर मेला कमेटी ने देव परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। देव आगमन के समय देवता बैनशी महादेव के गुर ने खेल में आकर लोहे की छड़ को गाल के आरपार कर सभी को आचंभित किया। मेला कमेटी अध्यक्ष डोला सिंह ने बताया कि प्राचीन समय से मनाया जा रहा श्वाड लवी मेला अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोए हुए है। पहले यह मेला नींड लवी के नाम से मशहूर था। इस ऐतिहासिक मेले में दो जिला कुल्लू और जिला मंडी के विभिन्न सीमावर्ती गांव के लोग बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। मेले का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी महेश विशिष्ठ ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया। स्थानीय मेला कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब वाहवाही लूटी। वहीं, मेला शुभारंभ के मुख्यतिथि महेश विशिष्ठ ने इस मौके पर अपने संबोधन में लोगों को मेले की बधाई दी और कहा कि शिशिर उत्सव रघुपुर व जांजा क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला है, जिसमें दो जिला के विभिन्न गांव के लोग बढ़चढ़कर भाग लेते हैं और देवता का आशीर्वाद लेकर अपनी लोक संस्कृति का आनंद उठाते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। कार्यक्रम में मंच का संचालन सचिव चेतन शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ अमर ज्योति खेल एवं संस्कृति कला मंच के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, उपाध्यक्ष खेमराज शर्मा, सचिव चेतन शर्मा, कोषाध्यक्ष कुमार ठाकुर के अलावा तिलक, गौतम गोकल आजाद, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा और गोपाल भारद्वाज सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

, मेला स्थल पहुँचने पर एक दूसरे से मिलते देवता साहिब।

, मेला स्थल पहुँचने पर एक दूसरे से मिलते देवता साहिब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed