फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of Forestry Project stall, International Lavi Fair, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: लवी मेले में महक रही जाइका के उत्पादों की खुशबू

Mon, 11 Nov 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया वानिकी परियोजना के स्टॉल का लोकार्पण
विज्ञापन

3 वन मंडलों के 17 स्वयं सहायता समूहों ने बिक्री के लिए लाए हैं उत्पाद

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के प्राकृतिक उत्पादों की खुशबू खूब महक रही है। सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जाइका वानिकी परियोजना के स्टॉल का लोकार्पण किया। उनके साथ जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप भी मौजूद रहे। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के प्राकृतिक उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि आज हम लोग मोटा अनाज के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे। रसायन प्रयोग से बेशक उत्पादन बढ़ता है, लेकिन उनके नुकसान बहुत हैं। प्राकृतिक उत्पादों का अधिक से अधिक उत्पादन करने की आवश्यकता है। इसके साथ-साथ लोगों की आजीविका में सुधार होगा और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। गौरतलब है कि लवी मेले में लगाए गए इस स्टॉल में राजमाह, तुलसी का आटा, घी, शहद, किन्नौरी टोपी, स्टाल, किन्नौरी शॉल, चुल्ली का तेल, सोयाबीन, अखरोट, सत्तू, किर्ती, सीरा, माश समेत कई अन्य प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हो रही है। इस बार के लवी मेले में वन मंडल किन्नौर, रामपुर और आनी के 17 स्वयं सहायता समूह तरह-तरह के प्राकृतिक उत्पाद उत्पादों की बिक्री के लिए यहां पहुंचे। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी गुरहर्ष सिंह, अतिरिक्त अरण्यपाल तेज सिंह, हिमाचल प्रदेश वन सेवा से सेवानिवृत अधिकारी सीएम शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुंदन लाल नेगी समेत जाइका वानिकी परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed