फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In the Chess Open category, FC Verma secured the first place, and Aarav took the second place

Rampur Bushahar News: चेस ओपन वर्ग में एफसी वर्मा ने पहला और आरव ने पाया दूसरा स्थान

Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने विजेताओं को किया सम्मानित, प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के लिए दो लाख की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। ऋषि पंचमी मेले की पूर्व संध्या पर सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के परिणामों में चेस ओपन वर्ग में एफसी वर्मा ने पहला और आरव ने दूसरा स्थान हासिल किया। चेस अंडर-19 वर्ग में आरव प्रथम और ईशान द्वितीय रहे। बैडमिंटन डबल में विवेक और विकेश की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब को बधाई दी। विधायक ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने दलाश प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। समापन समारोह में दलाश भाजपा मंडलाध्यक्ष विक्की वर्मा, पूर्व पंचायत समिति निरमंड अध्यक्ष दिलीप, सुनील परमार, राकेश वर्मा, सत्येंद्र शर्मा और स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष दुष्यंत परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article