{"_id":"69de2c307c2304621a00f15a","slug":"in-rampur-a-call-was-made-to-follow-the-path-shown-by-dr-ambedkar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158114-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान
विज्ञापन
रामपुर में भाजपा की ओर से आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। संवाद
. भाजपा मंडल ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती
. महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रामपुर भाजपा ने श्रद्धांजलि दी और उनके पद चिह्नों पर चलने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने रामपुर नगर परिषद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा तीनों मंडलों के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मंडलों के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में तीनों मंडलों के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, ननखड़ी मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार, सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, अमोलक राम, दिनेश खमराल, स्वाति बंसल, मीडिया प्रभारी तिलक राज सहित अन्य मौजूद रहे।