फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In Narkanda, officers and employees were taught the intricacies of conducting elections

Rampur Bushahar News: नारकंडा में अधिकारी और कर्मचारियों को सिखाईं चुनाव करवाने की बारीकियां

Mon, 11 May 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा विकास खंड में चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। यह पूर्वाभ्यास विकास खंड नारकंडा के समिति सभागार में संपन्न हुआ। इसमें चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ीं जानकारियां प्रदान की गईं। विकास खंड नारकंडा की 31 पंचायतों में पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव के सफल संचालन के लिए 72 पीठासीन अधिकारियों और 223 पोलिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदाता पहचान, गोपनीय मतदान और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके अलावा मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी अधिकारियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी नारकंडा अरविंद गुलेरिया ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी को पूरी गंभीरता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। नारकंडा विकास खंड की 31 पंचायतों में इस बार कुल 37,857 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article