Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In Chaupal, the BJP won two Zilla Parishad seats and an independent candidate won one

Rampur Bushahar News: चौपाल में जिला परिषद की दो सीटों पर भाजपा व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

Mon, 01 Jun 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में जिला परिषद की दो सीटों पर भाजपा व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नेरवा(रोहड़ू)। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौपाल व कुपवी विकास खंडों में जिला परिषद की दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ है। चौपाल विकास खंड के गोरली-मड़ावग वार्ड से भाजपा उम्मीदवार अतुल शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश कुमार को 2528 मतों से शिकस्त प्रदान की। अतुल शर्मा को 8117, महेश कुमार को 5589, हीरा लाल घेजटा को 4309, जगदीश जिंटा को 2019, विक्रांत ब्रागटा को 201 मत प्राप्त हुए। चंदलोग-नेरवा वार्ड से भाजपा के भूपिंदर सिसोदिया ने राम लाल नेवली को 800 मतों से पराजित किया। भूपिंदर सिसोदिया को 7170, राम लाल नेवली को 6370, बलबीर सिंह सूरी को 3444 मत मिले। कुपवी विकास खंड व चौपाल विकास खंड में बंटे चडोली वार्ड में मन्नत तेगवान ने भाजपा के प्रदीप कुमार को 1455 मतों से पटकनी दी। मन्नत तेगवान को 6503, प्रदीप कुमार को 5050, अनिल अचटा को 3843, देवेंद्र सिंह को 3591 व हरी सिंह को 1458 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article