फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In a meeting held in Rohru, the officials of the federation discussed the demands and problems of pensioners

Rampur Bushahar News: कर्मचारियों, पेंशनरों को डीए और लंबित भत्ते का शीघ्र किया जाए भुगतान

Wed, 13 Aug 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
In a meeting held in Rohru, the officials of the federation discussed the demands and problems of pensioners
हिमाचल पैंशनर महासंघ रोहडू पैंशनरों के लंबित मांगों को लेकर बैठक में चर्चा करते हुए
रोहड़ू में बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों ने पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू । राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल पेंशनर महासंघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए और लंबित महंगाई भते का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है। उम्मीद जताई है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सरकार घोषणा करेगी। रोहड़ू में बुधवार को बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। महासंघ ने प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन डोगरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल दत्त, राष्ट्रीय मंत्री चमन लाल कलवान, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सुरेश कुमार, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार, प्रदेश सह महामंत्री नरेश शर्मा, वित्त सचिव केएल चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम दुल्टा, प्रदेश सचिव अनिल, संयुक्त सचिव भीम सिंह चौहान, अश्वनी रांटा, हिमाचल पेंशनर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, प्रदेश महामंत्री बृज लाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र भंगालिया मौजूद रहे। इनके अलावा देश राज पठानिया, राम लाल शर्मा, सुरजीत राणा, नंद लाल शर्मा, बाल कृष्ण ठाकुर, अनिल गुप्ता, तिलक राज शर्मा, रतन चंद, दाता राम शर्मा, संयुक्त सचिव राजेंद्र चौहान, राजेंद्र हरदास्टा, गोविंद नेगी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article